सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पोलवा में सोमवार सुबह अवैध बालू खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा।
पकड़े गए आरोपी की पहचान राजू कुमार पुत्र श्याम बिहारी, निवासी ग्राम महुली, थाना विंढमगंज के रूप में हुई है। आरोपी स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध बालू लादकर ले जा रहा था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर विंढमगंज थाने में खड़ा कर दिया। इस संबंध में खान अधिकारी सोनभद्र को भी सूचना दी गई।
खान अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पुलिस और खान विभाग मिलकर कर रहे हैं।











