वाराणसी: भारतीय रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने आगामी दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए रिकॉर्ड संख्या में पुजा विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से मार्गवर्ती स्टेशनों पर यात्रियों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।
22 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली मुख्य विशेष ट्रेनें
- छपरा-जलगांव स्पेशल (07651): छपरा से 23:35 बजे, वाया बलिया, गाजीपुर सिटी, बनारस।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस (01051): 12:15 बजे, वाया प्रयागराज, वाराणसी।
- कोलकाता-बनारस (05048): 08:25 बजे, वाया छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी।
- गोरखपुर-सियालदह (03132): 13:00 बजे, वाया देवरिया, सीवान, छपरा।
- मऊ-कोलकाता (05064): 13:30 बजे, वाया बेल्थरा रोड, भटनी, भाटपाररानी, मैरवां।
- डिब्रूगढ़-गोरखपुर (05978): 09:10 बजे, वाया छपरा, सीवान, देवरिया।
- पटना-थावे (03215): 12:10 बजे, वाया मसरख, दिघवा दुबौली, सिधवलिया, गोपालगंज।
- थावे-पटना (03216): 18:25 बजे, वाया गोपालगंज, सिधवलिया, दिघवा दुबौली, मसरख।
- पाटलिपुत्र-बलिया (05297): 08:15 बजे, वाया छपरा, गौतमस्थान, मांझी, सहतवार।
- बलिया-पाटलिपुत्र (05298): 13:00 बजे, वाया सहतवार, मांझी, गौतमस्थान, छपरा।
यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष इंतजाम
वाराणसी मंडल ने छपरा और बनारस रेलवे स्टेशनों पर अस्थाई यात्री आश्रय स्थल और पैसेंजर होल्डिंग एरिया बनाए हैं। इनमें यात्रियों के लिए विद्युत प्रकाश, पंखे, शुद्ध पेयजल, मोबाइल UTS टिकटिंग, प्राथमिक चिकित्सा, और गाड़ियों की जानकारी के लिए जन-संबोधन स्पीकर्स व वीडियो पैनल की व्यवस्था की गई है।
सर्कुलेटिंग एरिया को वाहन-रहित रखने और प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा, आर.पी.एफ. के जवानों को पर्याप्त संख्या में तैनात किया गया है और वाराणसी कंट्रोल रूम द्वारा छठ पर्व के दौरान आने-जाने वाले यात्रियों की सघन निगरानी की जाएगी।









