Search
Close this search box.

सोनभद्र: मोहर्रम को लेकर उपजिलाधिकारी ने किया ताजिया चौकों का औचक निरीक्षण, शांति बनाए रखने की अपील

सोनभद्र: मोहर्रम पर्व को लेकर उपजिलाधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने शुक्रवार को रामगढ़ कस्बे के विभिन्न ताजिया चौकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सदर क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा और पन्नूगंज थाना प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय भी मौजूद रहे। निरीक्षण का उद्देश्य त्यौहार को शांति, सौहार्द और सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप संपन्न कराना था।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर अकबर अंसारी से मोहर्रम की तैयारियों और ताजिया जुलूस की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ताजिया की ऊंचाई 10 फीट से अधिक न हो, ताकि उसे निकालने और ले जाने में कोई परेशानी न हो।

एसडीएम उत्कर्ष द्विवेदी ने कहा कि मोहर्रम का त्यौहार आपसी भाईचारे और अमन-चैन का प्रतीक है, इसे मिल-जुलकर मनाएं। उन्होंने सभी से सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की और कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या अव्यवस्था की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अराजकतत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। त्योहार में खलल डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन की इस मुस्तैदी से त्योहार के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखने को मिला है।

Leave a Comment

और पढ़ें