Search
Close this search box.

मुगलसराय: जनता से कराए शिलान्यास ने बटोरा सम्मान, विधायक रमेश जायसवाल ने दो सड़कों की रखी नींव

मुगलसराय: जनहित कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने आज विकास खंड नियामताबाद के अंतर्गत दो ग्राम सभाओं में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास कराया।

ग्राम बरहुली में 9.93 लाख तथा ग्राम धपरी में 9.98 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास विधायक ने परंपरा से हटकर स्थानीय देवतुल्य जनता एवं महिलाओं के हाथों कराया। इस अभिनव पहल को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने प्रशंसा करते हुए कहा कि “यह पहली बार है जब कोई विधायक स्वयं शिलान्यास न कर जनता से करवा रहा है, यह हमारे लिए सम्मान की बात है।”

इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “मैं विकास की गति को रुकने नहीं दूंगा। शासन स्तर पर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी ताकत झोंक दूंगा।”

शिलान्यास कार्यक्रम में धपरी प्रधान संजय सोनकर, बरहुली प्रधान विनोद बिंद, घूरो प्रधान रमेश सोनकर, रेमा प्रधान लवकुश बिंद, दिलीप कन्नौजिया, बनारसी बिंद, जीवन बिंद, तथा विधायक प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुषों व महिलाओं की उपस्थिति रही।

Leave a Comment

और पढ़ें