Search
Close this search box.

Varanasi: सेंट्रल जेल में कैदी की मौत से मचा हड़कंप, सीने में दर्द होने पर कराया गया था भर्ती, हत्या में उम्रकैद की काट रहा था सजा

Varanasi: जिले के शिवपुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा 85 वर्षीय श्रीराम यादव पुत्र स्व. रुपनाथ यादव निवासी भीता भुवारी थाना उभांव जनपद बलिया की मौत हो गई। उसके सीने में अचानक दर्द होने पर आनन-फानन हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

मृतक श्रीराम यादव हत्या के मामले में आजीवन कैद की सजा काट रहा था। उसे न्यायालय बलिया की कोर्ट ने 51,500 रुपये अर्थदंड लगाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

Leave a Comment

और पढ़ें