Search
Close this search box.

मिर्जापुर: मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत महिला अपराध में कार्यवाही, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

मिर्जापुर: जनपद पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत महिला संबंधी अपराधों में सक्रिय कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

  1. जिगना थाना क्षेत्र:
    वादी फूलपत्ती देवी की शिकायत पर दहेज हत्या के प्रयास के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अंकित उपाध्याय को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
  2. जमालपुर थाना क्षेत्र:
    वादी नंदलाल मौर्या की शिकायत पर घर में घुसकर नाबालिक के साथ छेड़खानी करने के मामले में आशीष पाल उर्फ आशु को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
  3. को0देहात थाना क्षेत्र:
    नाबालिग को बहला-फुसला कर भगाने के मामले में बाल अपराधी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा गया।

साथ ही, जनपद में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 17 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत चालान किया गया। थानावार विवरण इस प्रकार है:

  • चिल्ह: 06
  • को0देहात: 03
  • पड़री: 01
  • चुनार: 12
  • अदलहाट: 02
  • अहरौरा: 02
  • मड़िहान: 01

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमन बर्मा ने बताया कि महिला अपराधों के प्रति पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है और मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें