सोनभद्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विकास खंड परिसर घोरावल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक घोरावल अनिल कुमार मौर्य ने दिव्यांगजनों को सहयोग स्वरूप 10 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल और 3 जोड़ी बैसाखी वितरित कीं।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी घोरावल नितीन कुमार मौर्य, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार मौर्य, एडीओ कोऑपरेटिव अनिल कुमार शर्मा, एडीओ समाज कल्याण अजय कुमार सोनकर, दयाराम, दिव्यांगजन विभाग से विनय और मोहम्मद तलहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं दिव्यांगजन मौजूद रहे।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। ऐसे कार्यक्रमों से दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।









