Search
Close this search box.

गाजीपुर: मनगढ़ युवकों के तांडव से परेशान व्यापारियों ने दिया धरना, होगी कार्रवाई

गाजीपुर: करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहाँ मोड़ पर बुधवार की रात टाटा सफारी सवार मनबढ़ युवकों ने देर रात्रि दो मिठाई के काउंटर सहित पांच चार पहिया वाहनों के शीशे तोड़ दिए। गुरुवार की सुबह जब दुकानदारों एवं व्यापारियों को पता चला तो वे अपनी दुकानों को बंद करके दुबिहां मोड़ तिराहे पर सैकड़ो की तादात में ग्रामीणों सहित सभी व्यापारी धरने पर बैठ गये।

धरने की सूचना पर कासिमाबाद सीओ अनिल चंद्र तिवारी मोहम्मदाबाद थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा, करीमुद्दीनपुर थाना प्रभारी पूरी फोर्स के साथ धरना स्थल पर पहुंच गए और धरनारत व्यापारियों को समझाकर धरना समाप्त करवाया। व्यापारियों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया और कहा कि अगर आरोपियों को पकड़कर उचित कार्रवाई न की जाएगी तो वे फिर धरना शुरू कर देंगे।

इस संबंध में दुकानदारों ने थाना में तहरीर दी है। तहरीर में दिया गया है कि टाटा सफारी सवारों ने बुधवार की शाम चार बजे रेलवे क्रॉसिंग से पहले बब्बन डोम को धक्का मारते हुए रसड़ा की तरफ भाग गए करीमुद्दीनपुर पुलिस द्वारा बब्बन डोम को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

इसके बाद रात में 12 बजे के करीब उन्ही टाटा सफारी सवारों द्वारा अमित यादव की बोलेरो का शीशा, सेहराब अंसारी की अर्टिगा का शीशा और सुभाष कुशवाहा की टोयटा गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। उसके बाद संतोष यादव व अखिलेश गुप्ता के मिठाई की दुकान का काउंटर तोड़ा गया उसके बाद वे लट्ठूडीह में पत्रकार ओमप्रकाश पांडेय के दो स्कार्पियो गाड़ी के शीशे तोड़ते हुए भांवरकोल की तरफ चले गए।

विभिन्न दुकानों पर लगे सीसी टीवी फुटेज को खंगालने के बाद पुलिस ने बदमाशों को चिन्हित कर लिया है और टीम बनाकर दबिश दी जा रही है। बदमाशों का हौसला इतना बुलंद था कि वे कैमरे की भी परवाह नही किए और बिना मुँह ढके ही गाड़ियों के शीशे तोड़ रहे थे। इस घटना के पीछे उनका उद्देश्य क्या था यह किसी को समझ में नही आ रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें