Search
Close this search box.

बलिया: डकैती की योजना बना रहे दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, अवैध हथियार व पिकअप बरामद

बलिया। थाना चितबड़ागांव, जनपद बलिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डकैती की योजना बना रहे दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो नाजायज तमंचे (315 बोर), दो जिंदा कारतूस, एक फर्जी नंबर प्लेट और एक पिकअप वाहन बरामद किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम को यह सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 07/08 जनवरी 2026 की रात्रि थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खमीरपुरडीह भट्ठा, ग्राम खमीरपुरडीह के पास कुछ लोग डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रात्रि करीब 02:10 बजे मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य अभियुक्त अंधेरे और कोहरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

  1. शिवम सिंह पुत्र रमेश सिंह, निवासी ग्राम महुआ मुरारपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
  2. लालू राम पुत्र नान्हक राम, निवासी ग्राम गुरवां, थाना चितबड़ागांव, जनपद बलिया।

बरामदगी का विवरण:

  • 02 अदद नाजायज तमंचा (315 बोर)
  • 02 अदद जिंदा कारतूस (315 बोर)
  • 01 अदद फर्जी नंबर प्लेट
  • 01 अदद पिकअप वाहन (धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज)

इस संबंध में थाना चितबड़ागांव पर मु0अ0सं0 05/2026, धारा 310(4), 336(2), 318(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास पहले से दर्ज है। फरार अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश पाठक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक फूलचंद यादव, अतुल कुमार, शकील अहमद सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें