Search
Close this search box.

बेटे की मौत के बाद अनिल अग्रवाल का बड़ा फैसला, 75% से अधिक संपत्ति करेंगे दान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अमेरिका में अपने बेटे अग्निवेश अग्रवाल के अचानक निधन के बाद समाज के प्रति अपने पुराने संकल्प को एक बार फिर दोहराया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी 75 प्रतिशत से अधिक संपत्ति समाज को समर्पित करने के वादे पर कायम हैं।

अनिल अग्रवाल ने आत्मनिर्भर भारत के सपने का जिक्र करते हुए अपने बेटे के विचारों को याद किया। उन्होंने बताया कि अग्निवेश का दृढ़ विश्वास था कि भारत में किसी चीज की कमी नहीं है और देश को कभी पीछे नहीं रहना चाहिए।

उद्योगपति ने कहा कि उनके बेटे का सपना और सोच उन्हें समाज और देश के विकास के लिए और अधिक समर्पित होकर काम करने की प्रेरणा देती रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें