संस्कृत, दर्शन, साहित्य एवं शिक्षा के प्रकाण्ड विद्वान पण्डित मातादीन शर्मा सारस्वत की 95वीं जयंती पर हनुमान इंटर कॉलेज, पडरौना में भव्य संगोष्ठी एवं विद्वत सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में भारतीय दर्शन, वेदान्त, संस्कृत एवं भारतीय ज्ञान-परंपरा के ख्यातिलब्ध विद्वान और बलिया के मूल निवासी डॉ. विद्यासागर उपाध्याय को उनके दीर्घकालीन साहित्यिक, दार्शनिक एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘पण्डित मातादीन शर्मा सारस्वत दार्शनिक-चूड़ामणि सम्मान-2026’ से अलंकृत किया गया।
यह सम्मान उन्हें 24 उच्च कोटि के ग्रंथों के लेखन, भारतीय दर्शन के प्रचार-प्रसार तथा भारतीय ज्ञान-परंपरा को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह में डॉ. उपाध्याय ने मुख्य वक्ता के रूप में सारगर्भित बौद्धिक उद्बोधन दिया।
सम्मान समारोह में पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, भाजपा कुशीनगर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, डॉ. मणिशंकर तिवारी, डॉ. के.पी. गौड़, आयोजक मनोज शर्मा सारस्वत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। डॉ. उपाध्याय को सम्मान मिलने पर बलिया के विद्वत्समाज, साहित्यकारों एवं शिक्षाविदों में हर्ष व्याप्त है। संतों, विद्वानों और साहित्यकारों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।






