Search
Close this search box.

कैंट स्टेशन पर श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति के सेवादारों का भव्य स्वागत, अमरनाथ यात्रा में 26वें विशाल भंडारे का सफल संचालन

वाराणसी । अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर के चंदनवाड़ी में 26वें विशाल भंडारे का सफल संचालन कर लौटे श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति के करीब 20 सेवादारों का कैंट रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। बेगमपुरा एक्सप्रेस से वाराणसी पहुंचे सेवादारों का समिति के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने माल्यार्पण और पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया।

समिति अध्यक्ष दिलीप सिंह ‘बंटी’ ने कहा कि समिति पिछले 26 वर्षों से अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की निस्वार्थ भाव से सेवा करती आ रही है। चंदनवाड़ी में आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं को भोजन एवं प्रसाद उपलब्ध कराया गया। यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और सेवादारों के सेवा भाव की सराहना की।

समिति ने भंडारे के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सेवादारों, दानदाताओं, प्रशासन तथा सुरक्षा बलों के प्रति आभार जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी श्रद्धालुओं की सेवा और सामाजिक कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें