Search
Close this search box.

एपेक्स हॉस्पिटल में HPV वैक्सीनेशन जागरूकता सत्र, हर शनिवार रियायती दरों पर होगी सर्वाइकल स्क्रीनिंग

वाराणसी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से संचालित “आनंदी माँ–एक जीवन बचाओ अभियान : कैंसर मुक्त भारत यात्रा 2026-27” के तहत एपेक्स हॉस्पिटल के गाइनेक ऑनकोलॉजी एवं रेडिएशन विभाग द्वारा HPV वैक्सीनेशन जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग, फिजियोथेरेपी एवं एलाइड हेल्थ संस्थानों के छात्र-छात्राओं, फैकल्टी, हॉस्पिटल स्टाफ व मरीजों के अभिभावकों ने सहभागिता की।

एपेक्स की निदेशक एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता पटेल की अध्यक्षता में आयोजित सत्र में स्त्री रोग कैंसर सर्जन डॉ. सुविद्या सिंह ने सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, जोखिम कारकों और समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर रोकथाम योग्य कैंसरों में शामिल है और नियमित जांच से इसका समय रहते पता लगाया जा सकता है।

क्लीनिकल ऑनकोलॉजिस्ट डॉ. गौरव गोस्वामी ने HPV वैक्सीनेशन से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए इसकी सुरक्षा व प्रभावशीलता पर जानकारी दी। सत्र का संचालन एमएससी नर्सिंग फैकल्टी शिरीश उपाध्याय ने किया। पीआर हेड संजीव शर्मा ने वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण का आह्वान किया। चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह ने घोषणा की कि हर शनिवार अत्यंत रियायती दरों पर HPV वैक्सीनेशन एवं सर्वाइकल स्वास्थ्य स्क्रीनिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें