Search
Close this search box.

नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों ने चलाया जागरूकता अभियान

वाराणसी। राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, वाराणसी के प्राचार्य प्रो. डी.के. मौर्य के निर्देशन में युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और उसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सामने घाट स्थित विवेक ज्योति नशा मुक्ति केंद्र में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान में उपचाररत नशे से ग्रसित रोगियों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया और नशे के स्वास्थ्य एवं सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने युवाओं और आमजन से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की जागरूकता और सहभागिता महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर डॉ. बबीता सिंह ने कहा कि नशे के विरुद्ध जागरूकता केवल किसी एक संस्था या विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भारत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। नशे का प्रभाव केवल सेवन करने वाले व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी पड़ता है।

कार्यक्रम में डॉ. भगवान दास, डॉ. प्रेमकांत यादव, डॉ. चंद्रभान सिंह, डॉ. प्रियंका जायसवाल, डॉ. शशि गुप्ता, डॉ. अरुण दत्त राजौरिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें