बलिया। गड़वार बाजार स्थित रामलीला चबूतरा पर रविवार को रसड़ा के पूर्व विधायक उमाशंकर सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के विकास में किए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरव श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन एवं संयोजन सतीश उपाध्याय ने किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह ने कहा कि उमाशंकर सिंह का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित और सामाजिक कार्यों के प्रति उमाशंकर सिंह की प्रतिबद्धता लोगों के लिए प्रेरणादायक रहेगी।
सभा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविंद सिंह, राकेश सिंह बबलू, रमेश पांडेय, शंभूनाथ वर्मा, सुधीर सिंह, टुनटुन उपाध्याय, जय प्रकाश वर्मा, रतसर चेयरमैन प्रतिनिधि पवन सिंह, चेयरमैन अजय राजभर, गजेंद्र सिंह, शाहनवाज खान, मुन्ना चौरसिया, अंजनी गुप्ता, शमीम अंसारी भोला और सोनू गुप्ता सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मौजूद रहे और सभी ने दिवंगत नेता को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।








