यूपी: समाजवादी पार्टी की महिला इकाई में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए पार्टी नेतृत्व ने प्रतिभा सूर्या सिंह को समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अनुमति से महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीबू श्रीवास्तव द्वारा की गई।

प्रतिभा सूर्या सिंह को यह दायित्व उनके संगठनात्मक अनुभव, संघर्षशील व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए सौंपा गया है। इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में समाजवादी महिला सभा को एक नई ऊर्जा, सोच और दिशा मिलेगी।
बधाई संदेशों में यह भी कहा गया कि यह नियुक्ति न केवल प्रतिभा सिंह के समर्पण और नेतृत्व क्षमता की मान्यता है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में समाजवादी पार्टी का एक प्रभावी कदम भी है।
उम्मीद जताई जा रही है कि वे समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और महिलाओं की आवाज़ को और अधिक प्रभावशाली ढंग से उठाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगी।
रिपोर्ट- बसन्त कुमार गुप्ता

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।