गाजीपुर। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि सत्र 2025-26 के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के दिशानिर्देशों के तहत अंडर-14 के पंजीकृत खिलाड़ियों का ट्रायल 26 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।
यह ट्रायल स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पीर नगर, गाजीपुर (बी.एस.एन.एल. कार्यालय के बगल में) में होगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकृत चयनकर्ताओं की देखरेख में प्रतिभागियों के खेल कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा और चुने गए खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेगा।
इस अवसर पर UPCA Apex Council के सदस्य और गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह ने ट्रायल की तैयारी की सराहना की।
शाश्वत सिंह ने सभी पंजीकृत खिलाड़ियों से अपील की कि वे अपने मूल पंजीकरण स्लिप, जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड के साथ सुबह 6:30 बजे मैदान पर उपस्थित हों। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रायल के दौरान सिर्फ खिलाड़ी ही मैदान में प्रवेश कर सकते हैं, अभिभावक नहीं।
गाजीपुर, मऊ और बलिया के ट्रायल गाजीपुर के जी.डी.सी.ए. ग्राउंड पर आयोजित होंगे, जबकि आजमगढ़ और देवरिया के खिलाड़ियों का ट्रायल स्थानीय स्तर पर होगा। किसी भी असुविधा या जानकारी के लिए खिलाड़ी रंजन सिंह (मोबाइल: 7839349331) से संपर्क कर सकते हैं। विलम्ब से आने वाले खिलाड़ियों को ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।









