Search
Close this search box.

वाराणसी: एपेक्स अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, जक्का जाम

वाराणसी। नारायणपुर निवासी 36 वर्षीय सरकारी शिक्षक का हाथ एक्सीडेंट में फैक्चर हो गया था। परिजन उन्हें भिखारीपुर स्थित एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराए थे। बीते सोमवार को उनका ऑपरेशन किया गया था।

परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह सामान्य और स्वस्थ था। शनिवार को परिजन उन्हें ड्रेसिंग के लिए दोबारा ऑपरेशन थिएटर में ले गए। कुछ देर बाद जब बाहर सूचना आई तो मरीज शांत लेटा हुआ मिला। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत हो चुकी है।

अचानक हुई मौत से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू हो गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

Leave a Comment

और पढ़ें