Search
Close this search box.

वाराणसी: अपना दल (एस) के पदाधिकारियों ने नवागत चौकी इंचार्ज का किया भव्य स्वागत

वाराणसी: राजातालाब के मातलदेई पुलिस चौकी पर मंगलवार को दोपहर में अपना दल (एस) के प्रदेश महासचिव डॉ. उमेश पटेल के नेतृत्व में कर्मठ व ईमानदार नवागत चौकी इंचार्ज साकेत पटेल को अपना दल एस के पदाधिकारियो ने मिठाई खिलाकर व अंगवस्त्र के साथ माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान चौकी इंचार्ज साकेत पटेल ने क्षेत्र में ईमानदारी के साथ निष्ठा पूर्वक न्याय प्रिय कार्य करने हेतु आश्वासन दिया।

इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल, राकेश यादव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, आनंद प्रकाश सिंह राष्ट्रीय सचिव युवा मंच, डॉ. उमेश पटेल प्रदेश महासचिव, दीपक कुमार पटेल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मंच, विधानसभा अध्यक्ष युवामंच सन्तराज पटेल, राजबली प्रधान, जे पी पटेल, रामधन मास्टर साहब, सुभाष चंद्र पटेल, रोशन पटेल,भरत पटेल, चंद्रशेखर पटेल इत्यादि पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें