Search
Close this search box.

वाराणसी: चहारदीवारी बनाकर रास्ता किया बंद, बरेका प्रशासन के खिलाफ सड़क पर महिलाओं के साथ उतरी कांग्रेस, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) द्वारा उत्तरी ककरमत्ता क्षेत्र में चहारदीवारी बनाकर रास्ता बंद कर दिया गया। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों पर लाठी चार्ज कर दिया। वहीं पीड़ितों और महिलाओं को लेकर आज जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस कमिश्नर मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा।

बरेका के उत्तरी ककरमत्ता क्षेत्र में बरेका प्रशासन की ओर से चहारदीवारी बंद किये जाने का रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया। स्थानीय लोगों का आरोप है की प्रशासन ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया व तीन लोगों को हिरासत में लेकर 40–50 अज्ञात ग्रामीणों पर केस दर्ज किया गया।

ग्रामीणों ने इस व्यवहार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। जिसको लेकर आज स्थानीय पीड़ित ग्रामीणों के साथ जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस कमिश्नर मुलाकात कर मुख्यमंत्री जी को संबोधित पत्रक सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया

संयुक्त पुलिस कमिश्नर से मिलने के बाद महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा की संयुक्त पुलिस कमिश्नर के प्रतिनिधि से मुलाकात कर मुख्यमंत्री जी को संबोधित पत्रक सौंपा। इस प्रकरण में न्याय की मांग हम कांग्रेसजन करते है। सर्वप्रथम बरेका द्वारा रास्ता को खोला जाए ,पीड़ितों को न्याय मिले व प्रशासनिक दोषियों पर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। शासन–प्रशासन द्वारा ग्रामीणों संग इस तरह का बर्ताव करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रतिनिधि मंडल को पुलिस प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया कि पूरे प्रकरण की जांच के लिये एडीसीपी वरुणा महोदय को जाँच अधिकारी नियुक्त कर निष्पक्ष कार्यवाही करायी जाएगी। वहीं प्रतिनिधि मंडल द्वारा पूरे प्रकरण की एक रिपोर्ट बनाकर मानवाधिकार आयोग व महिला आयोग से भी हस्तक्षेप करने की मांग की गयी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे फ़साहत हुसैन बाबू, महानगर उपाध्यक्ष वकील अंसारी, सतनाम सिंह, अनुराधा यादव, वैभव त्रिपाठी, राजू गौतम, अशोक सिंह, राजीव राम, हसन मेहदी कब्बन, प्रमोद वर्मा, लोकेश सिंह, रामकेश यादव, रोहित दुबे, परवेज़ खां, सुशील पाण्डेय, रोहित मिश्रा, राजेश्वर विश्वकर्मा, गुरु प्रसाद यादव, ज्ञान प्रताप सिंह डिम्पल, मो उज्जैर, रोहित पटेल, कृष्णा गौड़, रामजी गुप्ता, विकास पाण्डेय, रमेश कुमार, किशन, समेत बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Comment

और पढ़ें