Search
Close this search box.

Varanasi: दीपावली पर चार दिन पूर्ण रूप से बंद रहेगा कोर्ट, नहीं होगा न्यायिक कार्य 

Varanasi: दीपावली के अवसर पर जनपद अदालत में चार दिन अवकाश रहेगा। पहले हाईकोर्ट ने सिर्फ दो दिन अवकाश घोषित किया था। हालांकि दीपावली 31 अक्टूबर को मनाए जाने की वजह से अब उस दिन भी छुट्टी रहेगी। 

हाईकोर्ट ने एक और दो नवंबर को अवकाश घोषित किया था। वहीं तीन को रविवार पड़ रहा है। इस बार दीपावली 31 अक्टूबर को पड़ रही है। ऐसे में उस दिन भी छुट्टी रहेगी। उसके स्थान पर 23 नवंबर को चौथे शनिवार की छुट्टी को रद्द कर उस दिन अदालत खोली जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें