Search
Close this search box.

वाराणसी: क्रिकेट कोच बच्चों के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

वाराणसी में खेल की आड़ में बच्चों के शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्रिकेट कोच मोरारी लाल गोंड पर नाबालिग खिलाड़ियों को प्रलोभन देकर उनके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है।

सूचना मिलते ही थाना भेलूपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी केवल खिलाड़ी बच्चों को ही निशाना बनाता था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मोरारी लाल गोंड पहले भी इसी तरह के मामले में थाना लंका से जेल जा चुका है, जिससे उसकी आपराधिक गतिविधियों का इतिहास उजागर होता है। अभी पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें