Search
Close this search box.

वाराणसी: दूसरे सेमीफाइनल मैच में आर.पी.एफ ने कार्मिक विभाग को 23 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

वाराणसी: मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी बलेन्द्र पाल के नेतृत्व में मंडल के मिनी स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय T-20 प्रतियोगिता में आज बुधवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच आर.पी.एफ और कार्मिक विभाग के बीच खेला गया।

रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। रेलवे सुरक्षा बल की तरफ से बृजेश विश्वकर्मा ने 16 बॉल पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन, अवनीश राय ने 49 बाल पर 10 चौके और दो छक्के की मदद से 76 रन, राम बहादुर ने 9 बॉल पर दो चौके और दो चौके की मदद से 20 रन तथा शेषनाथ यादव ने 22 बॉल पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए।

कार्मिक विभाग की तरफ मृगेन्द्र सिंह ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट, विनोद मौर्य ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए तथा अनिल श्रीवास्तव और अमन श्रीवास्तव को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ। 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कार्मिक विभाग की पूरी टीम 20 ओवर मे 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना सकी। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने 23 रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

कार्मिक विभाग की तरफ से सुनील वर्मा ने 19 पर चार चौकों की मदद से 25 रन, प्रभाकर चौहान ने 32 बॉल पर तीन चौके-छक्के और तीन छक्के की मदद से 48, राहुल कुमार ने 26 बाल पर चार चौके और चार छक्कों की मदद से शानदार 53 रन बनाए, विनोद मौर्य और अमन श्रीवास्तव ने 11-11 रनों का योगदान दिया।

आरपीएफ की तरफ से सतीश चंद्र ने चार ओवर में 43 रन देकर चार विकेट लिए शेषनाथ राम बहादुर और अवनीश राय को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ। 49 बॉल पर 76 रन बनाने वाले आरपीएफ के अवनीश राय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रेलवे के वरिष्ठ खिलाड़ी इकबाल आजम खान के द्वारा दिया गया। कल फाइनल मैच परिचालन विभाग और आर.पी.एफ के बीच खेला जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें