Search
Close this search box.

वाराणसी: जल निगम के आउटसोर्सिंग ऑपरेटर अपनी मांगों को लेकर डीएम से मिलें, ठेकेदार पर लगाया शोषण का आरोप

वाराणसी: जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी एस. राजलिंगम को जल विभाग के आउटसोर्सिंग पर नियुक्त ऑपरेटर ओवर हेड टैंक के ट्रांस वरुणा जोन के पंप ऑपरेटर पद नियुक्त ऑपरेटर अपनी शिकायतों को लेकर पत्रक देने पहुंचे। दरअसल, कर्मचारियों ने ठेकेदार पर अनदेखी व शोषण का आरोप लगाया है।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया की हम सभी लोग पिछले 6 साल से जल निगम में कार्यरत है। लेकिन अब तक उनका ना तो पीएफ कटता है ना तो esic मिलता है। जबकि 12 घंटे काम करवाया जाता है, जबकि सैलरी के रूप में सिर्फ दस हजार रुपया मिलता है। ठेकेदार से बात करने वो भद्दी भद्दी गालियां देने का आरोप भी लगाया।

ऐसे में कर्मचारियों ने मांग कि है की हमारी सैलरी 10 से बढ़ाकर 25 हजार तक किया जाए। साथ ही पीएफ esic का प्रावधान किया जाए और कार्य समय आठ घंटा किया जाएं।

Leave a Comment

और पढ़ें