Search
Close this search box.

Varanasi: महमूद आलम बने ‘गुड्डू लाल’, सनातन धर्म से प्रभावित होकर की ‘घर वापसी’

Varanasi: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में एक युवक ने स्वेच्छा से सनातन (हिंदू) धर्म को अपनाकर धर्म परिवर्तन किया है। धर्म परिवर्तन के बाद BHU के छात्र बेहद खुश हैं और इसे अपनी “घर वापसी” करार दे रहे हैं। यह कदम उन्होंने 10 वर्षों से मन में चल रहे विचार के बाद उठाया। 

धर्म परिवर्तन समारोह में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कई छात्र, वैदिक ब्राह्मण और पुरोहित मौजूद रहे। सनातन धर्म अपनाने की प्रक्रिया पूरे वैदिक विधि-विधान से सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर उनके साथ मौजूद विवेक कुमार ने बताया कि यह बदलाव अखंड भारत और हिंदू राष्ट्र के लक्ष्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस प्रक्रिया में गीता की सौगंध और अग्नि को साक्षी मानकर महमूद आलम का सनातन धर्म में वापसी कराई गई और उनका नाम गुड्डू लाल रखा गया।

महमूद आलम से गुड्डू बने युवक ने कहा कि यह धर्म परिवर्तन उनके लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों से उनका झुकाव सनातन धर्म की ओर बढ़ता जा रहा था और वह अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाने का निर्णय लिया है, किसी भी तरह का दबाव नहीं था। गुड्डू लाल ने यह भी बताया कि धर्म परिवर्तन से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री और अन्य उच्चाधिकारियों को इस विषय की जानकारी दी थी और अब वह कानूनी रूप से भी गुड्डू लाल हो चुके हैं।
 

Leave a Comment

और पढ़ें