वाराणसी: अपना दल (एस) पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने रविवार को मड़ाव गांव में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल ने की।
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. पटेल ने आगामी 2 जुलाई को लखनऊ में आयोजित पार्टी के संस्थापक डॉ. सोने लाल पटेल की जयंती समारोह को सफल बनाने हेतु लोगों से बड़ी संख्या में सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पार्टी के विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है।
लखनऊ कार्यक्रम हेतु विशेष तैयारी
डॉ. पटेल ने जानकारी दी कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की लखनऊ यात्रा को सुगम बनाने के लिए कई वाहनों के साथ वाराणसी कैंट स्टेशन से ट्रेन की पाँच बोगियाँ बुक कराई गई हैं, जिससे अधिक से अधिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकें।
कार्यक्रम संचालन एवं प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम का संचालन पश्चिमी ज़ोन अध्यक्ष दिनेश पटेल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी अजीत पटेल (राष्ट्रीय सचिव, युवा मंच), धीरेंद्र सिंह सोनू (प्रदेश उपाध्यक्ष), डॉ. नरेंद्र पटेल (क्षेत्रीय अध्यक्ष), मानस सिंह (जिलाध्यक्ष, युवा मंच), सुनीता पटेल (महिला मंच, विधानसभा अध्यक्ष), राजकुमार वर्मा, आदर्श पटेल (जोन अध्यक्ष), चंद्रशेखर पटेल सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।








