Search
Close this search box.

Varanasi: नाटी इमली चौकी प्रभारी बने सुधीर त्रिपाठी, तैनाती के दो दिन बाद ही चौकी प्रभारी का तबादला

Varanasi: तैनाती के दो दिन बाद ही नाटी इमली के नए चौकी प्रभारी का तबादला कर दिया गया। चौकाघाट चौकी प्रभारी रहे एसआई सुधीर त्रिपाठी को नाटी इमली चौकी इंचार्ज बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक अशोक सिंह के निलंबन के बाद नाटी इमली चौकी इंचार्ज बनाए गए सत्यदेव गुप्ता को चौकाघाट चौकी इंचार्ज बनाया गया है। 

नाटी इमली के मैदान में भरत मिलाप के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी। उसके बाद पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी थी। यादव बंधुओं को रोके जाने की घटना को लेकर पुलिस की काफी किरकिरी हुई। इस पर नाटी इमली के तत्कालीन चौकी इंचार्ज अशोक सिंह को घटना के कुछ घंटे बाद ही सस्पेंड कर दिया गया था। उनके स्थान पर काशी विश्वनाथ मंदिर चौकी प्रभारी रहे सत्यदेव गुप्ता को नाटी इमली चौकी प्रभारी बनाया गया था।

हालांकि सत्यदेव गुप्ता की नियुक्ति के दो दिन बाद ही उनका तबादला कर दिया गया। उनके स्थान पर चौकाघाट चौकी इंचार्ज सुधीर त्रिपाठी को नाटी इमली का नया चौकी इंचार्ज बनाया गया है। वहीं सत्यदेव गुप्ता को चौकाघाट चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया जा रहा जागरुक