Search
Close this search box.

Varanasi: सारनाथ में बनेगा प्रदेश का दूसरा जलज केंद्र, 25 लाख आएगी लागत, गंगा वेस्ट से बने सामान की होगी बिक्री 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Varanasi: गंगा के वेस्ट से तरह-तरह के सामान बनाए जाएंगे। इनकी बिक्री के लिए सारनाथ जू में 25 लाख की लागत से प्रदेश के दूसरे जलज केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। पहला जलज केंद्र कानपुर में बना है। सारनाथ में जलज केंद्र के निर्माण के साथ ही गंगा किनारे बसे गांवों का विकास किया जाएगा। ग्रामीणों की ओर से बनाए गए वस्तुओं की बिक्री होगी। 

जलज केंद्र में ग्रामीणों की ओर से बनाए गए सामानों की बिक्री की जाएगी। इसके लिए कुछ न्यूनतम राशि रखी जाएगी। ताकि लोग सामान की खरीदारी कर सकें। जलज स्टाल पर उपस्थित टीम लोगों को उत्पादों के महत्व के बारे में जानकारी देगी। यह बताएंगे कि ये उत्पाद किस तरह के पर्यावरण के लिए अनुकूल हैं। इन उत्पादों का निर्माण स्थानीय समुदाय द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के संरक्षण को ध्यान में रखकर किया जाएगा। 

दरअसल, गंगा किनारे रहने वाले लोग गंगा से निकलने वाले सामानों से तरह-तरह के उत्पाद बनाते हैं। हालांकि उसकी मार्केटिंग और ब्रांडिंग नहीं कर पाते हैं। इसके वजह से उनके सामान को कोई नहीं खरीदता है। जलज केंद्र की टीम उनके उत्पादों की मार्केटिंग और ब्रांडिंग कर उनकी बिक्री करने में मदद करेगी। 

केंद्र पर आर्गेनिक उत्पाद, हाथ से बने डिजाइन, हस्तशिल्प, नक्काशी, बैग, साड़ी, आचार, शहद, धूपबत्ती, जानवरों से जुड़ी किताबें, विदेशियों के लिए अलग से गिफ्ट की बिक्री की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इसके लिए गंगा किनारे रहने वाले लोगों की टीम बनाई जाएगी। इसके बाद उनको आवश्यकतानुसार ट्रेनिंग दी जाएगी।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें