Search
Close this search box.

JCB के टायर में ब्लास्ट, हेल्पर की मौत; तीन लोग घायल

छत्तीसगढ़ । के बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसे में JCB मशीन के टायर में हवा भरते समय हुए जोरदार विस्फोट से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पंचर हुए JCB के टायर में हवा भरी जा रही थी। इसी दौरान टायर पर चार लोग बैठे आपस में बातचीत कर रहे थे। अचानक टायर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे वहां मौजूद लोग करीब 10 से 15 फीट तक हवा में उछल गए।

हादसे में दुकान के हेल्पर युवक के सिर में गंभीर चोट लगी और उसका जबड़ा भी उखड़ गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं JCB ऑपरेटर, मैकेनिक समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें