Search
Close this search box.

विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

गाजीपुर । दुल्लहपुर क्षेत्र स्थित विद्यालय में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान रामजीयावन यादव ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामजीयावन यादव ने की, जबकि संचालन हंसनाथ राम ने किया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक परमानन्द चौहान, प्रधानाध्यापक शिवचंद चौहान, राजेश भारती, दयाशंकर विश्वकर्मा, अमरजीत कुशवाहा, अच्छेलाल यादव, कमलेश राम सहित सहायक अध्यापक अन्नू चौहान, किरन चौहान, हेमंत सिंह, अनुदेशक तथा शिक्षामित्र सुमन मौर्या उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए बच्चों से देशहित में जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए संकल्प लिया।

रिपोर्टिंग दुल्लहपुर चन्दन पांडेय।

Leave a Comment

और पढ़ें