बलिया । जनपद के नरही थाना क्षेत्र के उजियार गांव में शनिवार की रात बाइक सवार बदमाश ज्वेलरी दुकानदार से आभूषणों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। आशीष कुमार वर्मा पुत्र कैलाश प्रसाद वर्मा अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान कुमकुम पट्टी उजियार गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और आभूषणों से भरा बैग छीनकर भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। वादी की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें गठित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।




