Search
Close this search box.

दहेज हत्या के मामले में पति व सास गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

बलिया । थाना भीमपुरा पुलिस ने दहेज हत्या से संबंधित मामले में वांछित पति और सास को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को मृतका के चचेरे भाई ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी चचेरी बहन की शादी 29 अप्रैल 2021 को राकेश कुमार यादव से हुई थी। आरोप है कि पति, सास, ससुर और देवर द्वारा दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था और उसकी हत्या कर दी गई। मामले में थाना भीमपुरा पर मुकदमा दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान 15 अगस्त को उपनिरीक्षक धर्मवीर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सब्दलपुर चट्टी के पास से पति राकेश कुमार यादव (30) और सास इसरावती देवी (56), निवासी शाहपुर (यादवनगर), थाना भीमपुरा को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में हेड कांस्टेबल मुखई यादव, कांस्टेबल सौरभ तिवारी तथा महिला आरक्षी शालू भारतीया और मधु गुप्ता शामिल रहीं।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें