बलिया । थाना उभांव पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार 6 अगस्त को बेल्थरा रोड क्षेत्र से मोटरसाइकिल संख्या UP32HP1890 (पैशन प्रो) चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था।
15 अगस्त को उभांव पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और वांछित अपराधियों की तलाश में थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिलों को लेकर कुछ लोग चैनपुर बंधा के पास झाड़ियों में छिपे हैं और बिहार जाने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पंकज पाल, अंशु राम, शिवम प्रजापति और आदित्य कुमार, सभी निवासी थाना गुठनी क्षेत्र, जनपद सिवान, बिहार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मौके से UP32HP1890 पैशन प्रो, UP52BJ0168, UP52BD2605 और UP52AF0864 एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिलें बरामद कीं। जांच में अन्य तीन मोटरसाइकिलें भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की पाई गईं। मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में की गई।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।



