Search
Close this search box.

करीमुद्दीनपुर पुलिस ने पॉक्सो व एससी/एसटी एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

गाजीपुर । जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार 20 जून 2026 को उपनिरीक्षक अंगद सिंह अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन करीमुद्दीनपुर पर चेकिंग अभियान चला रहे थे।

इसी दौरान थाना करीमुद्दीनपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 149/26 से संबंधित अभियुक्त लक्ष्मण उर्फ गोलू पुत्र सीताराम मलाह निवासी ग्राम तालखुदिया, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अलावा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक अंगद सिंह एवं उनकी टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें