मिर्जापुर । 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के नगर कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष संजू मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश नेता अनुज ऊमर उपस्थित रहे। नगर अध्यक्ष सतीश कुमार जायसवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि अध्यक्षता जिला महासचिव आशीष शुक्ला ने की।

ध्वजारोहण के बाद संजू मिश्रा ने कहा कि देश को आजादी स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से मिली है। हमें उनके त्याग को सदैव याद रखते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए कार्य करना चाहिए। अनुज ऊमर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्रहित और समाजहित में निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा देता है।
नगर अध्यक्ष सतीश कुमार जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। जिला महासचिव आशीष शुक्ला ने जनसेवा और जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में विमल सिंह, कुबेर बिंद, विक्रम सिंह, सक्षम दुबे, धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, मनीष टंडन, शुभम शुक्ला, शेष कुमार बिंद, राजेश कुमार सोनी, कुम्भज बिंद, कृष्ण सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



