Search
Close this search box.

सहारनपुर में ट्रैफिक SI की दबंगई का वीडियो वायरल, बीच सड़क पर व्यक्ति को लात मारने का आरोप

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ट्रैफिक पुलिस के एक उपनिरीक्षक (SI) का कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार कैमरे में कैद हो गया। वायरल वीडियो में घंटाघर क्षेत्र में तैनात ट्रैफिक SI एक व्यक्ति को सड़क पर गिराकर पैर से लात मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के रवैये को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आमजन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें