Search
Close this search box.

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: एक ही फंदे पर झूलते मिले दो दिल, पांच माह बाद होने वाली थी युवती की शादी

सितापुर के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के रामपुर क्योटाना गांव में प्रेमी युगल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ पर 19 वर्षीय युवक और 16 वर्षीय किशोरी के शव एक ही दुपट्टे के सहारे लटके मिले। दोनों के बीच पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि परिजनों को इसकी जानकारी होने पर किशोरी की शादी दूसरी जगह तय कर दी गई थी और उसका तिलक भी हो चुका था। आगामी नवंबर में विवाह होना था।

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों शनिवार तड़के अपने-अपने घरों से निकल गए थे। सुबह करीब पांच बजे पेड़ पर शव लटके मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों का दावा है कि घटना से पहले युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरा था, हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। वहीं युवती के परिजन प्रेम संबंधों से इनकार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चाओं का दौर जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें