सोनभद्र । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर पतंजलि योग परिवार सोनभद्र ने अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। शनिवार को मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित बैठक एवं योगाभ्यास कार्यक्रम के माध्यम से आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ता परिषद के संरक्षक एसपी सिंह एडवोकेट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर कुशल मार्गदर्शक रमेश राम पाठक एडवोकेट, प्रमुख योग शिक्षक ओम प्रकाश यादव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे तथा तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह समेत अन्य सदस्यों ने एसपी सिंह एडवोकेट को पतंजलि अंगवस्त्र एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया।
प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया। सभी योग शिक्षक अपने-अपने साधकों के साथ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान दयानंद मौर्य ने प्रेरणादायक योग गीत प्रस्तुत कर वातावरण को योगमय बना दिया। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से योग दिवस में शामिल होने की अपील की।





