Search
Close this search box.

वाराणसी: पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय में छात्राओं को बाटें गए टैबलेट

सेवापुरी/वाराणसी: स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना अंतर्गत सोमवार को स्थानीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय सेवापुरी में टैबलेट वितरण महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो सुधा पाण्डेय द्वारा किया गया।

प्रो पाण्डेय ने कहा कि छात्राएं इस टैबलेट का उपयोग ज्ञानार्जन हेतु करें, उत्तर प्रदेश सरकार की यह योजना छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगी।

नोडल अधिकारी प्रो राम कृष्ण गौतम ने बताया कि आज कुल चौदह टैबलेट का वितरण किया जाएगा। जिसमें सात नये और सात पिछले वितरण के बकाया हैं। छात्राएं टैबलेट पाकर चहक उठीं और इसके सदुपयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रो सत्यनारायण वर्मा, प्रो अर्चना गुप्ता, डॉ सर्वेश कुमार सिंह, डॉ कमलेश कुमार सिंह, डॉ सौरभ सिंह, डॉ सुष्मिता, डॉ प्रिया मिश्रा, डॉ सुधा तिवारी, राम किंकर सिंह, दयाराम यादव, मिट्ठू राम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें