वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के तहत वरुणा जोन के पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में और सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में चलाए गए “आपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना मण्डुआडीह पुलिस टीम ने गुरुवार रात को इंडस्ट्रियल स्टेट चांदपुर से 135 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में संदीप कुमार (25 वर्ष) और मनीष कुमार (25 वर्ष), दोनों तिलोखर थाना चुटिया, जनपद रोहतास, बिहार निवासी, तथा गुंजन यादव (38 वर्ष), सरैया थाना दुर्गावती, जिला भभुआ, बिहार का निवासी है। आरोपियों के कब्जे से एक टाटा ट्रक, 2 मोबाइल फोन, 950 रुपए नगद, 2 नंबर प्लेट और एक वर्क परमिट बरामद हुए। कुल शराब की मात्रा लगभग 1687 लीटर रही।

पुलिस ने गिरफ्तारी के आधार पर थाना मण्डुआडीह में 281/2025 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम एवं 319(2)/318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में उ0नि0 राज दर्पण तिवारी, उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार, उ0नि0 देवेन्द्र कुमार दूबे, का0 सूर्यभान सिंह और का0 अविनाश यादव शामिल रहे। कार्रवाई का समय 22:50 बजे रहा। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।