Search
Close this search box.

वाराणसी: थाना कैंट प्रभारी ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, सतर्क रहने के निर्देश

वाराणसी: पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे बैंक चेकिंग अभियान के तहत शनिवार को थाना कैंट प्रभारी शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रमुख बैंकों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने केनरा बैंक, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित कई बैंकों में जाकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।

शाखा प्रबंधकों से बातचीत कर टीम ने सीसीटीवी कैमरे, सायरन, अलार्म सिस्टम और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली की जांच की और उनके सही ढंग से क्रियाशील रहने पर जोर दिया।

इसी क्रम में टीम ने 162 वर्षों से संचालित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का भी दौरा किया। वहां सहायक महाप्रबंधक से मुलाकात कर बैंक परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने सभी बैंकों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल थाना कैंट को देने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा सर्वोपरि है, ऐसे में सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें