Search
Close this search box.

Varanasi Weather: वाराणसी में साइक्लोन का दिखा असर, ठंडी हवा के साथ बारिश के आसार, जानिये आगे के मौसम का हाल

Varanasi: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान दाना ओडिशा के तट पर तवाही मचा रहा है। इसका असर वाराणसी और पूर्वांचल में भी देखने को मिल रहा है। साइक्लोन के प्रभाव के चलते शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। वहीं तेज ठंडी हवा चल रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो साइक्लोन इंपैक्ट की वजह से दो दिन बारिश के आसार हैं। 

दाना साइक्लोन का खासा प्रभाव ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तटीय इलाकों में दिखना शुरू हो गया है। हालांकि इसका असर उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी दिख रहा है। वाराणसी और पूर्वांचल के जिलों में भी चक्रवाती तूफान के असर की वजह से मौसम बदल गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं हवा की रफ्तार भी तेज है। ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को सिहरन महसूस हो रही है। 

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ओडिशा के तट पर पहुंच चुका है। इसका असर वाराणसी और आसपास के जिलों में दिख रहा है। उसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हवा चल रही है। शुक्रवार को बारिश के भी आसार हैं। एक दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें