वाराणसी। ग्राम सभा लोहता महमूदपुर में ग्राम प्रधान द्वारा सीवर टंकी की सफाई नहीं कराए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत करने के बावजूद सीवर टंकी की सफाई नहीं कराई गई।
सीवर टंकी जाम होने के कारण गंदा पानी घरों में घुस रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध और गंदगी के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सीवर टंकी की सफाई कराई जाए और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि जनता को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।
रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता









