Search
Close this search box.

वाराणसी: ग्राम सभा लोहता धन्नीपुर में बोले प्रधान फकीर अली- गांव में तेजी से हो रहे विकास कार्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female]

वाराणसी। ग्राम सभा लोहता धन्नीपुर में प्रधान फकीर अली के नेतृत्व में गांव का चौमुखी विकास कार्य तेजी से कराया जा रहा है। गांव में सड़क, खड़प्पा, नाली, नाला और सीवर पाइपलाइन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही कई स्थानों पर कच्ची सड़कों पर इंटरलॉकिंग ईंटें लगवाकर आवागमन को सुगम बनाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना के अंतर्गत गांव में स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत प्रत्येक घर में जल कनेक्शन लगाया गया है, जिससे ग्रामीणों को साफ पानी मिल रहा है।

सामाजिक योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों के वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड बनवाए गए हैं। इसके अलावा किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी नियमित रूप से मिल रहा है।

प्रधान फकीर अली ने बताया कि गांव के समग्र विकास के लिए सभी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू किया जा रहा है। उन्होंने नव वर्ष, मकर संक्रांति और 26 जनवरी के अवसर पर समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें