Search
Close this search box.

वाराणसी: शराब दुकान के खिलाफ बवाल, महिलाओं ने किया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर स्थित देशी और अंग्रेजी शराब की दुकान के खिलाफ स्थानीय जनता ने गुरुवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस शराब दुकान को आवासीय क्षेत्र से हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए।

स्थानीय वासियों कहना है कि दुकान के कारण क्षेत्र में सामाजिक और पारिवारिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस संबंध में शिकायत ‘कम’ पोर्टल पर भी दर्ज कराई जा चुकी है, और विभागीय अधिकारियों को जांच हेतु सूचित किया गया है।

वहीं प्रदर्शनकारियों में दिलीप सोनकर, शिवकुमार सोनकर, जुम्मन यादव, बेला देवी, आशा देवी, मीणा, शकुंतला, उर्मिला देवी, पान कुमारी, रूद्रेश कुमार सिंह समेत सैकड़ों क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए।

Leave a Comment

और पढ़ें