गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत चोरी के मामले में एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2025 को स्थानीय थाना क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमा संख्या 747/25 धारा 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस व शक्ति मोबाइल टीम ने सिंचाई विभाग चौराहे के पास से महिला अभियुक्ता को दबोच लिया।
आरोप है कि अभियुक्ता ने जालान्स मॉल में एक महिला के बैग से ₹28,500 की नकदी चोरी की थी। पूछताछ में अभियुक्ता की निशानदेही पर चोरी की गई पूरी रकम बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार महिला के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
ब्यूरोचीफ – संजय यादव










