Search
Close this search box.

वाराणसी: शुलटंकेश्वर घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबा युवक, तलाश जारी

वाराणसी: रोहनिया स्थानीय थाना क्षेत्र के शुलटंकेश्वर घाट पर बुधवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान सुंदर (25 वर्ष) पुत्र सुरेश, निवासी खुशीपुर के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुंदर सुबह गंगा में स्नान कर रहा था। कुछ देर बाद वह अचानक गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत स्थानीय गोताखोरों व पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर रोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। दोपहर तक खोजबीन जारी थी, हालांकि युवक का शव अभी तक नहीं मिला था।

पुलिस ने बताया कि शव मिलने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

और पढ़ें