Search
Close this search box.

वाराणसी: सार्वजनिक जगहों पर गंदगी व थूकना अब महंगा, नगर निगम ने वसूला जुर्माना, अभियान तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने और थूकने के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। नई नियमावली के तहत पिछले दो दिनों में निगम टीम ने कुल आठ लोगों से जुर्माना वसूल किया है। देव दीपावली के मद्देनज़र घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

निगम की कार्रवाई का क्रम और वसूले गए जुर्माने इस प्रकार हैं —

  • चौकीघाट पर गुटका चबाकर थूकने पर 2 लोगों से ₹500-500 वसूला गया।
  • केदार घाट पर कचरा फेंकने वाले व्यक्ति से ₹500 का जुर्माना लगाया गया।
  • अस्सी घाट पर पान चबाकर थूकने पर 2 लोगों से ₹250-250 वसूला गया।
  • शिवाला घाट और हरिश्चन्द्र घाट पर गंदगी फैलाने वालों से ₹1,500-1,500 वसूला गया।
  • रीवा घाट पर बिना अनुमति भण्डारे का आयोजन कर घाट पर गंदगी फैलाने के आयोजक से ₹2,000 का जुर्माना वसूला गया।

इस अभियान में जोनल अधिकारी कृष्ण चन्द्र, क्षेत्रीय स्वास्थ्य निरीक्षक अर्चना विश्वकर्मा, आनन्द कुमार तथा प्रवर्तन दल की टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखें और अनावश्यक गंदगी न फैलाएं। आयुक्त ने कहा, “नगर निगम की टीम घाटों पर विशेष सफाई अभियान चला रही है — नियमों का उल्लंघन करने वालों को छूट नहीं दी जाएगी; पकड़े जाने पर कानूनी करवाई व जुर्माना लगाया जाएगा।”

निगम का कहना है कि आगामी दिनों में भी नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर अधिक अभियान चलाकर नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे ताकि शहर और घाटों की स्वच्छता बनी रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें