Search
Close this search box.

गाजीपुर में सहकारिता रैली को मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गाजीपुर । सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित सहकारिता जागरूकता रैली को मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य सहकारिता के प्रति आमजन, किसानों एवं युवाओं को जागरूक करना तथा सहकारी संस्थाओं की योजनाओं की जानकारी देना रहा।रैली में सहकारिता विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, सहकारी समितियों के प्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकली और लोगों को सहकारिता आंदोलन से जुड़ने का संदेश दिया।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सहकारिता ग्रामीण विकास, किसानों की आर्थिक उन्नति तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सहकारी संस्थाओं से जुड़कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।इस अवसर पर सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनजागरूकता अभियान के तहत आगे भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें