Search
Close this search box.

मिर्जापुर पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर 12 जोड़ों की कराई गई विदाई

मिर्जापुर: आज दिनांक 08 जून 2025 को मिर्जापुर पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आपसी मतभेदों को सुलझाते हुए 12 जोड़ों की सफलतापूर्वक विदाई कराई गई। यह कार्यवाही निरीक्षक शशि त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल ममता तिवारी, ओपी सुनीता तथा परामर्श केंद्र की सदस्य निर्मला राय की अगुवाई में संपन्न हुई।

परिवार परामर्श केंद्र की ओर से लगातार प्रयास किया गया कि आपसी बातचीत और समझदारी के माध्यम से वैवाहिक जीवन में आए तनाव को दूर किया जाए। इसी का नतीजा रहा कि 12 जोड़ों ने आपसी सहमति से पुनः साथ रहने का निर्णय लिया और खुशी-खुशी अपने नए जीवन की शुरुआत के लिए विदा हुए।

केंद्र की टीम ने इस अवसर पर सभी जोड़ों को बेहतर दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि प्रेम, संवाद और समझदारी से हर रिश्ते को मजबूत बनाया जा सकता है।

यह पहल न केवल वैवाहिक संबंधों को संजोने का कार्य करती है, बल्कि समाज में सौहार्द और स्थिरता कायम रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें